Voice of Eastern India

NEET धांधली मामले में EOU की कार्रवाई, मुख्य सरगना से पूछताछ जारी 


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
NEET धांधली मामले में EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में जांच एजेंसी ने मुख्य सरगना डॉ. रविशंकर उर्फ सम्राट से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा डॉ. रविशंकर के भाई अश्विनी कुमार से भी EOU की पूछताछ जारी है। 

बता दें कि दोनों आरोपितों की को 48 घंटे की EOU रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी मिली है कि इन दोनों आरोपितों से सॉल्वर गिरोह और पैसे देने वाले अभ्यर्थियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। 

वहीं दूसरी ओर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जो जानकारी मिली है उसका सत्यापन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. रविशंकर पावापुरी मेडिकल कॉलेज में MBBS अंतिम वर्ष का छात्र है। उसके खिलाफ जून 2026 की NEET पुनर्परीक्षा में धांधली की साजिश का आरोप है। 

मामले की जांच के दौरान अश्विनी के पटना स्थित फ्लैट से कई परीक्षाओं के एडमिट कार्ड मिले हैं। उसके खिलाफ आगामी CBT मोड की NEET परीक्षा में धांधली की साजिश का भी आरोप है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.