Voice of Eastern India

जहरीली शराब से मौत पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- लगातार गरीब ही…


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विजय शेखर सिंह/पटना:
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार से पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत की हाई लेवल इंक्वारी की मांग की है। उन्होंने पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत पर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इससे पहले भी हो चुकी है लेकिन प्रशासन कुछ नहीं देख रही है।

कानून व्यवस्था पूरी तरीके से खराब हो चुकी है, बर्बाद हो चुकी है, घटना हो रही है। यह गंभीर बात है। कैसे हो रही है, नहीं हो रही है। प्रशासन के लोग बताएंगे लेकिन लगातार गरीब ही मारा जा रहा है। गरीब को ही जेल भेजा जा रहा है। 

जो घटना हुई है उसकी जांच होनी चाहिए 

तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी की तरफ से जो बैठक बुलाई गई है निश्चित तौर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर है। हम लोग आगे कैसे कार्यक्रम बनाएंगे इसको लेकर बैठक में फैसला होगा। 

राहुल गांधी के बयान पर की दलित महा दलित छात्रों से अभी भी पोछा लगाया जाता है, उन्होंने कहा कि बिल्कुल सही कहा है। अब देख लीजिए क्या हालत है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी सवाल उठाया कि जब मैं मंदिर में जाता हूं तो वहां शुद्धिकरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि जो लोग छुआछूत करते हैं उनके लिए समाज में कोई जगह नहीं होना चाहिए। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.