Voice of Eastern India

MLC चुनाव में मिठाई पॉलिटिक्स, जानिए अनंत सिंह ने क्यों बनवाए 50 हजार रसगुल्ले



बिहार के बाहुबली और छोटे सरकार कहे जाने वाले अनंत सिंह MLC चुनाव में नीरज कुमार को हराने वालों को रसगुल्ले खिलाएंगे।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार के बाहुबली और छोटे सरकार कहे जाने वाले अनंत सिंह के पटना आवास पर बुधवार को हलवाई बैठे। एक साथ कई बड़े बर्तनों में 50 हजार रसगुल्ले तैयार किए गए। इस दौरान रसगुल्लों की खुशबू से हार्डिंग रोड में अनंत सिंह के आवास के पास का इलाका महक उठा। ये रसगुल्ले गुरुवार को बांटे जाएंगे।

गुरुवार 01 अक्टूबर 2026 को पटना स्नातक एमएलसी सीट के लिए जन सुराज उम्मीदवार और अनंत सिंह समर्थित अनुज सिंह पर्चा दाखिल कर रहे हैं। उनके नॉमिनेशन में ये सारे रसगुल्ले बांट दिए जाएंगे। जो भी नॉमिनेशन में शामिल होंगे उन्हें ‘बाहुबली रसगुल्ले’ खिलाए जाएंगे। अनुज सिंह के नामांकन में नजर आने वाले हर शख्स, चाहे वो आम आदमी ही क्यों न हो, उसे विधायक अनंत सिंह के आवास पर बने रसगुल्ले खिलाए जाएंगे।

हालांकि ये कोई नई बात नहीं है। पहले भी नतीजों से पहले प्रत्याशी अपने आवास पर भोज की तैयारी करते रहे हैं। इस बार फर्क सिर्फ इतना है कि भोज नॉमिनेशन के दिन ही दे दिया जाएगा। अनंत सिंह ने तो खुल्लमखुल्ला ऐलान कर दिया है कि वो अपनी ही पार्टी के कैंडिडेट नीरज कुमार का विरोध कर रहे हैं और उन्हें हराए बिना चैन से नहीं बैठेंगे। जन सुराज के टिकट देने से पहले ही अनंत सिंह ने डॉ अनुज सिंह का समर्थन कर दिया था।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.