Voice of Eastern India

नितिन गडकरी का बिहार दौरा आज, सीएम सम्राट संग करेंगे अहम बैठक



केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज बिहार के दौरे पर पहुंचेंगे।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज बिहार के दौरे पर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वह सुबह विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री होटल ताज में आयोजित विभागीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।   

इसके बाद नितिन गडकरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे, जहां उनकी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ अहम बैठक प्रस्तावित है। बैठक में बिहार में सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी बातचीत हो सकती है।

गडकरी का यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है, जब बिहार में सड़क और हाईवे परियोजनाओं को लेकर लगातार गतिविधियां तेज हैं। राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी, नए राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली परियोजनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री आवास में बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पटना से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यानी उनका बिहार दौरा एक दिवसीय और सीमित कार्यक्रम वाला होगा।

केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जिसमें बिहार की सड़क परियोजनाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.