Voice of Eastern India

बिहार में हाईवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट करेंगे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा



मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट को लेकर अहम बैठक करेंगे। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट को लेकर अहम बैठक करेंगे। बैठक संकल्प, लोक सेवक आवास में आयोजित होगी।

मिली जानकारी के अनुसार बैठक में बिहार में चल रही नेशनल हाईवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हो सकती है। इस दौरान निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं की स्थिति और समयसीमा पर चर्चा संभावित है।

परियोजनाओं में आ रही जमीन अधिग्रहण और अन्य अड़चनों की भी समीक्षा हो सकती है। संबंधित विभागों और अधिकारियों से प्रोजेक्टवार अपडेट लिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि लंबित मामलों के त्वरित समाधान को लेकर मुख्यमंत्री निर्देश दे सकते हैं।

केंद्र और राज्य से जुड़े समन्वय के मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा महत्वपूर्ण हाईवे प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कराने पर फोकस रहने की पूरी संभावना है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.