Voice of Eastern India

शराब तस्करी मामले में थानाध्यक्ष निलंबित, जानें डिटेल



शेखपुरा जिला के बरबीघा शराब जब्ती मामले में एसपी हिमांशु ने मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रंजन कुमार/ शेखपुरा:
शेखपुरा जिला के बरबीघा शराब जब्ती के बाद मामला दर्ज न करने और तस्करों को बचाने के गंभीर आरोपों के चलते एसपी हिमांशु ने मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। यह सख्त कार्रवाई यातायात डीएसपी की जांच रिपोर्ट में पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर होने के बाद की गई है। फिलहाल थाने का कामकाज अपर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को सौंपा गया है। 

क्या है पूरा मामला 

यह पूरा मामला 20 सितंबर का है। एलटीएफ टीम ने बरबीघा नगर क्षेत्र के सामाचक मोहल्ले में छापेमारी कर लगभग 10 लीटर देसी शराब बरामद की थी, जिसे कानूनी कार्रवाई के लिए मिशन थाने को सौंपा गया था। आरोप है कि थानाध्यक्ष आदित्य रंजन ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय उस शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। 

ग्रामीणों के गंभीर आरोप

सामाचक निवासी संजीव कुमार, दीपक कुमार और सुरेश प्रसाद ने आरोप लगाया है कि जब्त की गई शराब कुख्यात कारोबारी मधुसूदन चौधरी की थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस उस तस्कर को बचाने की कोशिश कर रही थी और संरक्षण के एवज में मोटी रकम ली जाती थी। जब इस भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुँची, तो एसपी ने तुरंत जांच के आदेश दिए जिसमें आरोप सही पाए जाने पर थानाध्यक्ष पर कड़ी कार्रवाई की गई।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.