Voice of Eastern India

पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार का कब्जा, अनंत सिंह पर कसा तंज 



बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए जारी मतगणना के बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हॉट सीट बना हुआ है।

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए जारी मतगणना के बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने जीत हासिल कर ली है। 

वहीं, अनंत सिंह जिस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे, जनसुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह हार गए हैं। मतगणना के अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। 

इस बीच, चुनावी नतीजों के रुझानों के बीच बाहुबली विधायक अनंत सिंह के सरकारी आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है। अब सबकी नजरें अंतिम परिणाम और आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

जनता को दिया जीत का श्रेय

जीत के बाद जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सहयोगी पूजा शर्मा से खास बातचीत में नीरज कुमार ने अपनी जीत का श्रेय जनता को दिया। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन है, जनता ही मालिक है और जनता के जनादेश से उन्हें जीत मिली है। 

वहीं, उन्होंने निशांत कुमार की भूमिका को भी अहम बताया। नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार ने पहली बार उनके लिए चुनाव प्रचार किया, जिसके लिए वे उनके आभारी हैं। जीत के बाद अब उनकी प्राथमिकता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उनका आशीर्वाद लेने की है। उन्होंने साफ कहा कि नीतीश कुमार का आशीर्वाद लेने के बाद ही वे आगे के काम की शुरुआत करेंगे।

नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर कसा तंज

अपनी जीत के बाद नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के जनबल के सामने बाहुबल और धनबल को झुका दिया। अनंत सिंह के अंदाज में नीरज का तंज- कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां!

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.