Voice of Eastern India

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल दिखाकर 5 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 गिरफ्तार



अपराध पर शिकंजा कसने के लिए पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
अपराध पर शिकंजा कसने के लिए पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कड़ी में पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में पिस्टल का भय दिखाकर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। 

29 अक्टूबर को महिला के घर पर अपराधियों ने रंगदारी की धमकी दी थी। महिला के लिखित आवेदन पर पाटलिपुत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की थी।

तकनीकी अनुसंधान और सूचना के आधार पर पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर बाबा चौक के पास छापेमारी की गई थी। 

जानकारी मिली है कि छापेमारी में 1 अवैध रिवॉल्वर, 1 पिस्टल और 1 एयर गन भी बरामद किया गया है। साथ ही पुलिस ने 31 कारतूस और 70 खोखा भी बरामद किया है।

4 मोबाइल फोन, पिस्टल कवर और भारतीय थल सेना का एक पहचान पत्र भी पुलिस ने जब्त किया है। बताया जा रहा है कि हथियारों की बरामदगी को लेकर पाटलिपुत्र थाना में एक और केस दर्ज किया गया है। 

इस कार्रवाई की जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) चन्द्र प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.