Voice of Eastern India

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2.01 करोड़ की पांच संपत्तियां जब्त



सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
साकेत कुमार/पटना:
सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने 2.01 करोड़ रुपये की पांच अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से जब्त की है। 

जानकारी मिली है कि ये संपत्तियां NC प्रिंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर थीं। ब्लैकलिस्टेड कंपनी पर पाबंदी से बचने के लिए यह नई कंपनी बनाई गई थी। बिना प्रिंटिंग अनुभव के ही कैल्टेक्स मल्टीवेंचर्स को प्रश्नपत्र छपाई का ठेका दिया गया था।

इस छपाई के एवज में कंपनी को 5.90 करोड़ रुपये दिए गए थे। 2.01 करोड़ रुपये फर्जी कंपनियों के खातों में ट्रांसफर कर नकदी में बदलने की जानकारी मिली है। बता दें कि कोलकाता से पटना लाने के दौरान परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ था।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.