Voice of Eastern India

4 नवंबर को पूर्णिया पहुंचेंगे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रमंडल स्तरीय विशाल पदयात्रा में होंगे शामिल 




एक्सक्लूसिव


भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से 4 नवंबर को पूर्णिया में प्रमंडल स्तरीय विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा.

न्यूज़11 भारत 
पटना/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से 4 नवंबर को पूर्णिया में प्रमंडल स्तरीय विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शामिल होंगे. पदयात्रा का आयोजन ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ किया जाएगा.

पदयात्रा जिला स्कूल मैदान से शुरू होकर जेल चौक और आस्था मंदिर होते हुए आरएन साह चौक तक पहुंचेगी. इसका नेतृत्व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा करेंगे.

कार्यक्रम में पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों से भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है. पार्टी ने सीमांचल क्षेत्र में इस आयोजन को शक्ति प्रदर्शन के रूप में आयोजित करने की तैयारी की है और इसमें हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया है.

यह भी पढ़ें- सही एडमिट कार्ड तक जारी नहीं कर पा रही हेमंत सरकार, पारदर्शी परीक्षा कैसे कराएगी : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.