Voice of Eastern India

भागलपुर में राहुल गांधी पर बरसे नितिन नवीन, कहा- राहुल गांधी विदेशी…



भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।




फाइल फोटो

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के इशारे पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। नितिन नवीन ने कहा कि राहुल विदेशी टूल बन गए हैं और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वे देश की संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ भ्रम फैलाकर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को अपशब्द कह रहे हैं और कोर्ट पर भी दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

नितिन नवीन ने सोमवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा से पहले लाजपत पार्क में आयोजित जनसभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। सभा में नितिन नवीन ने कहा कि विपक्ष का ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप अराजकता फैलाने की साजिश और जनादेश का अपमान है।

साल 2014 में मोदी सरकार नहीं थी, फिर भी कांग्रेस हारी। वह भी जनादेश था और आज भी भाजपा जीत रही है तो यह जनता का दिया जनादेश ही है। कांग्रेस ने साल 2014 में अपनी हार की समीक्षा कर ली होती तो आज उसकी ऐसी स्थिति नहीं होती। 

उन्होंने आगे कहा कि बिहार से ही एसआईआर शुरू हुआ था और तब भी कांग्रेस और राजद ने वोट चोरी का आरोप लगाया, लेकिन, वे एक भी ऐसा आदमी खड़ा नहीं कर सके जिनका गलत तरीके से नाम वोटर लिस्ट से कटा हो। नतीजा यह हुआ कि 2025 के चुनाव में वे लोग साफ हो गए। 
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.