Voice of Eastern India

पूर्णिया में सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के आठ लोग झूलसे, तीन की हालत नाजुक


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राजीव कुमार / पूर्णिया :
बिहार के पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के लगभग आठ लोग बुरी तरह झुलसकर घायल हो गए।

तीन की स्थिति गंभीर 

इनमें से तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाबत घायल रुस्तम ने कहा कि घर में चाय बना रहा था। उसी समय सिलेंडर लिक कर रहा था । जिस कारण गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया और कुछ देर के बाद सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिसमें घर में मौजूद सात आठ लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए पहले बनमनखी अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां से तीन लोगों को जीएमसीएच में रेफर कर दिया गया है। 

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.