Voice of Eastern India

थाने के बाहर धरना पर बैठे रौशन आनंद


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद बुधवार शाम भाई प्रिंस की मौत की FIR कराने कदमकुआं थाना पहुंचे। 5 घंटे थाना पर बैठने के बावजूद उनकी FIR नहीं रजिस्टर्ड हुई। इस पर रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि पुलिस दबाव में है और उन्होंने वहीं थाना के बाहर धरना दिया।

फैजल खान ने कराई भाई की हत्या: रौशन आनंद

रौशन आनंद ने कहा, जब तक FIR नहीं होगी मैं थाना से नहीं जाऊंगा। फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या कराई है। इस दौरान वहां मौजूद उनके समर्थक पुलिस हाय हाय के नारे लगाते रहे। थाना में उनके वकील भी पहुंचे थे। इस दौरान जमकर शोर हुआ। 

नेपाल में हुई थी रौशन आनंद के भाई की मौत

बता दें कि कोचिंग विवाद के दौरान रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत नेपाल में हुई थी। इसके बाद से ही रौशन आनंद लगातार खान सर पर भाई की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। रौशन आनंद ने कहा कि फैजल खान उर्फ खान सर ने मेरे भाई की हत्या कराई है। मैं यहां एफआईआर कराने आया था, पुलिस ने नहीं ली। बीते 5 घंटे से थाना पर बैठे हैं। पुलिस पर किसका दबाव है पता नहीं। जब तक एफआईआर नहीं ली जाएगी हम यहीं थाने पर बैठेंगे। 

संजय झा से भी की मुलाकात

इसके पहले रौशन आनंद ने JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा से मुलाकात की। अपने भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद न्याय की गुहार लगायी हैं। वहीं संजय झा ने आश्वासन दिया की इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी। जो भी दोषी होगा उस पर कारवाई होगी।

बढ़ाई गई सुरक्षा 

वहीं दूसरी ओर, कोचिंग विवाद को लेकर कोल्ड स्टोरेज के कैंपस में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी है। विवादित पोस्ट करने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा सकती है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.