Voice of Eastern India

नालंदा में ट्रैक्टर-ई रिक्शा की टक्कर, बुजुर्ग की मौत, चार जख्मी


न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क: नालंदा के नोनही गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में ड्राइवर समेत 3 लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान खुदागंज के मैंदी कला निवासी कृष्णा प्रसाद चौरसिया (65) के रूप में हुई है।

मेला देखकर घर लौट रहा था

मृतक के दामाद प्रदीप चौरसिया ने बताया कि सास-ससुर, पत्नी और बच्चों के साथ मलमास मेला घूमने गया था। मेला देखने के बाद ई-रिक्शा से लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें ससुर की मौत हो गई। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जिसमें सास उषा देवी, पत्नी सविता देवी, बेटा आनंद कुमार शामिल है।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही राजगीर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया है। फिलहाल पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर और आरोपी ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.