Voice of Eastern India

बख्तियारपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, झाड़ियों में चल रहा था हथियारों का खेल, नालंदा के 4 तस्कर गिरफ्तार


बख्तियारपुर थाना इलाके के टेका बीघा गांव स्थित टाल क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। धोवा नदी के किनारे झाड़ियों के बीच छिपाकर चलाई जा रही इस फैक्ट्री से पुलिस ने हथियार निर्माण में लगे चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर बनी स्पेशल टीम, घेराबंदी कर दबोचे गए अपराधी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आकाश होटल से दक्षिण, करीब तीन किलोमीटर दूर टेका विगहा टाल क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से हथियार बनाकर उनकी सप्लाई कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। एसटीएफ और बख्तियारपुर पुलिस ने मिलकर पूरे इलाके की घेराबंदी की और छापेमारी कर इस अवैध कारखाने को मटियामेट कर दिया। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के बैरीगंज गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और कल्पुर्जे बरामद

पुलिस ने मौके से हथियार बनाने का बड़ा जखीरा बरामद किया है, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • 02 पूर्ण रूप से तैयार देशी कट्टे।

  • 03 अर्धनिर्मित कट्टे और कारतूस के खोखे।

  • वैश मशीन, हैंड ड्रिल मशीन, हथौड़ी, छेनी, रेती, स्प्रिंग, हेक्सा ब्लेड, रेमर, स्टर्ड, सरसी, पिलास और बटखरा समेत कई अन्य उपकरण।

पुलिस का बयान

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे इन हथियारों को कहां और किसे सप्लाई करने वाले थे। सभी के आपराधिक इतिहास (Criminal History) को भी खंगाला जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.