न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पूजा शर्मा / पटना : बिहार के बांकीपुर उपचुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को जनसुनवाई कार्यक्रम को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए।
जनसुनवाई को एक्टिव करने पर जोर
नीतीश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से कहा, “जब हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसुनवाई के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था करवाई है, तो यहां नियमित रूप से जनसुनवाई क्यों नहीं होती?” उन्होंने पार्टी कार्यालय में आम लोगों की समस्याएं सुनने की व्यवस्था को और सक्रिय करने पर जोर दिया।
जरूरी दिशा-निर्देश
इस दिन निरीक्षण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आए।
