BELTRON के Programmer अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल 2.0 शुरू, बोले- ‘नियुक्ति पत्र दो, नहीं तो मृत्यु पत्र’
BELTRON के 522 Programmer अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर शुक्रवार से भूख हड़ताल 2.0 शुरू हो चुका है।
न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना: BELTRON के 522 Programmer अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर शुक्रवार से भूख हड़ताल 2.0 शुरू हो चुका है। आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों कहा कि नियुक्ति पत्र दो, नहीं तो मृत्यु पत्र।
अभ्यर्थियों का दावा है कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। योग्य और पढ़े-लिखे होने के बावजूद उन्हें नौकरी के लिए सड़क पर बैठना पड़ रहा है।
अभ्यर्थियों ने सरकार के रोजगार और 2 करोड़ नौकरी के वादों पर सवाल उठाते हुए मंत्री नीतीश मिश्रा पर भी नाराजगी जताई।
इनका आरोप है कि पहले नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन मिला था, लेकिन बाद में कथित तौर पर नियुक्ति से इनकार कर दिया गया।
भूख हड़ताल के कारण कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने का भी दावा किया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
