उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन का लखनऊ आगमन पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लखनऊ एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एयरपोर्ट से प्रारंभ हुई भव्य स्वागत यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश की देवतुल्य जनता एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, जयघोष और अभूतपूर्व उत्साह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का अभिनंदन कर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं विश्वास का परिचय दिया।
इस ऐतिहासिक स्वागत यात्रा में भारतीय केसरिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

