Voice of Eastern India

NEET-UG 2026 फर्जीवाड़े में EOU की बड़ी कार्रवाई, स्कॉलर बनकर परीक्षा देने के आरोप में लवकुश कुमार गिरफ्तार



NEET-UG 2026 परीक्षा फर्जीवाड़े में EOU ने बड़ी कार्रवाई की है।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
NEET-UG 2026 परीक्षा फर्जीवाड़े में EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई की जांच में फर्जी परीक्षार्थियों से जुड़ा मामला उजागर हुआ है। 

जानकारी मिली है कि लवकुश कुमार समेत कई नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जबकि लवकुश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ लातूर (महाराष्ट्र) के परीक्षा केंद्र पर स्कॉलर बनकर परीक्षा देने का आरोप सामने आया है। 

बायोमेट्रिक अटेंडेंस और परीक्षा में फर्जीवाड़े के एंगल से जांच जारी है। बता दें कि इस मामले में कुल 27 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है। 

EOU की कार्रवाई से परीक्षा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। आर्थिक अपराध इकाई NEET परीक्षा में धांधली के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.