Voice of Eastern India

अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज कुमार का बड़ा दावा- ‘जनता का समर्थन मेरे साथ’, आज भरेंगे पर्चा



पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
साकेत कुमार/पटना:
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए समर्थित उम्मीदवार नीरज कुमार आज ढोल-बाजे और समर्थकों के काफिले के साथ नामांकन दाखिल करेंगे।

नीरज कुमार ने कहा कि वह हर बार कई चुनौतियों और संकटों को पार कर चुनाव लड़ते और जीतते आए हैं। विधायक अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीरज कुमार अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आए।

आज के नामांकन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शामिल होंगे। हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं के पहुंचने की भी उम्मीद है।

नीरज कुमार ने कहा कि उन्हें जनता का समर्थन प्राप्त है, इसलिए उन्हें किसी तरह का डर नहीं है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.