Voice of Eastern India

अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। इस योजना के तहत मिलने वाली चार लाख रुपए की अधिकतम लोन राशि को घटाकर अब दो लाख रुपए कर दिया गया है। बड़ी बात यह है कि अब दो लाख रुपए तक के एजुकेशन लोन के लिए बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, अगर किसी को दो लाख रुपए से ज्यादा रकम चाहिए तो अब जरूरत होने पर छात्रों को प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी पोर्टल के जरिए बैंक से लोन के लिए आवेदन करना होगा। 

बता दें कि बिहार सरकार ने हायर एजुकेशन के लिए स्टूडेंट्स को आर्थिक मदद देने वाली इस योजना को अगले 5 सालों के लिए विस्तार दिया है, यानी यह योजना 2031 तक प्रभावी रहेगी। जिला निबंधन और परामर्श केंद्रों पर छात्रों को पोर्टल के जरिए आवेदन करने की सुविधा बिल्कुल फ्री मिलेगी।

क्या है बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 12वीं पास कर चुके छात्रों को हायर एजुकेशन जारी रखने के लिए बिना किसी गारंटी या किसी संपत्ति को गिरवी रखे बिना एजुकेशन लोन दिया जाता है। योजना के अनुसार सामान्य छात्रों को 4 फीसदी ब्याज की दर से लोन मिलता है। वहीं, महिलाओं, दिव्यांगो और ट्रांसजेंडर छात्रों को मात्र एक फीसदी ब्याज की दर पर लोन दिया जाता है।

योजना के तहत लोन के पैसों से कॉलेज की फीस, ट्यूशन फीस, हॉस्टल का खर्च, किताबें, स्टेशनरी और लैपटॉप की खरीद जैसी जरूरतें शामिल हैं। गौरतलब है कि कोर्स पूरा होने के एक साल बाद या नौकरी मिलने के बाद छात्र को आसान किस्तों में लोन चुकाना शुरू करना होता है.

लोन लेने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

  •     आधार कार्ड
  •     पैन कार्ड
  •     10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  •     एडमिशन लेटर
  •     फीस स्ट्रक्चर स्लिप
  •     डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  •     बैंक की पासबुक
  •     कैंसिल चेक
  •     और पासपोर्ट साइज फोटो
     

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.