Voice of Eastern India

अब रफ्तार पकड़ेंगे वाहन, बिहार को इस राज्य से जोड़ने वाली फोरलेन का टेंडर जारी


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच सड़क संपर्क को रफ्तार देने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना अब धरातल पर उतरने की दिशा में बढ़ गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आरा से बैरिया रूट से बलिया तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 1564.19 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना का टेंडर जारी कर दिया है।

4 वर्षों में पूरा होगा निर्माण

यह परियोजना को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड पर बनाया जाएगा। निर्माण एजेंसी को 4 वर्षों के अंदर सड़क निर्माण कार्य पूरा कर एनएचएआई को सौंपना होगा। इसके बाद 5 वर्षों तक सड़क के रखरखाव और मेंटेनेंस का जिम्मा भी संबंधित एजेंसी के पास ही रहेगा।

20 अगस्त को खुलेगा टेंडर

मिली जानकारी के अनुसार, एनएचएआई की तरफ से जारी टेंडर को 20 अगस्त को खोला जाएगा। यह परियोजना बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बता दें कि वर्तमान में आरा से बलिया तक यात्रा के दौरान लोगों को जाम और संकरी सड़कों की समस्या का सामना करना पड़ता है। यात्रा में अधिक समय लगने से यात्रियों को परेशानी होती है। फोरलेन सड़क बनने के बाद यात्रा का समय कम हो जाएगा। लोगों को बेहतर और आधुनिक सड़क सुविधा मिलेगी।

व्यापार और परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

सड़क बनने से भारी वाहनों के संचालन में सुविधा होगी और माल ढुलाई की लागत कम होगी। उद्योगों और कृषि उत्पादों की आवाजाही भी पहले की तुलना में अधिक तेज हो सकेगी। भोजपुर, पटना, बलिया और आसपास के जिलों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की संभावना है।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार

फोरलेन सड़क बनने से स्थानीय व्यापारियों, किसानों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क नेटवर्क से बाजारों तक पहुंच आसान और तेज हो जाएगी।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.