Voice of Eastern India

एक्शन मोड में सीएम सम्राट, आज उच्च शिक्षा विभाग संग करेंगे समीक्षा बैठक


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद से सम्राट चौधरी पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। इस कड़ी में सीएम सम्राट ने आज उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई है। बैठक का आयोजन मुख्यमंत्री आवास में सुबह 11.30 बजे होगी। 

व्यवस्था सुचारू रखने को बैठक

बता दें कि राज्य की तमाम व्यवस्था को सुचारू रखने और कहीं किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसका ध्यान रखते हुए अक्सर ही बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। 

कामकाज की होगी समीक्षा

इस कड़ी में आज सीएम ने उच्च शिक्षा विभाग के साथ बैठक बुलाई है। जानकारी मिली है कि इस मौके पर विभाग के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विभागीय योजनाओं और प्रगति रिपोर्ट पर भी विशेष चर्चा होगी। कामकाज की समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारियों को कई तरह दिशानिर्देश भी दिए जा सकते हैं। 
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.