Voice of Eastern India

गांधी मैदान में होगी समारोह की लाइव निगरानी, 62 जगहों पर 1500 जवान रहेंगे तैनात


न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना :
पटना के गांधी मैदान में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की लाइव निगरानी होगी। यहां 20 परेड की टुकड़ियों और 13 विभागों की झांकियां देखने को मिलेंगी। स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से समारोह स्थल के चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। इसके लिए कमांड सेंटर में पुलिस-प्रशासन की टीम को तैनात किया गया है। चौतरफा लगे आधुनिक कैमरों की टेस्टिंग पूरी कर ली गई है।

इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए 15 वीएमडी (वैरेबल मैसेज डिस्प्ले) के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। समारोह को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नगर निगम भी व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रहा है। जरूरी नागरिक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है।

गांधी मैदान में समारोह की व्यवस्थाएं

1. दो शिफ्ट में सफाईकर्मी तैनात: स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए गांधी मैदान में साफ-सफाई के लिए पहली पाली में 32 और दूसरी पाली में 20 सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। मैदान में घास-झाड़ियों की सफाई तथा अन्य कार्य किए जा रहे हैं।

2. जलनिकासी के लिए 10 एचपी का पंप: बारिश की स्थिति में जलनिकासी के लिए गांधी मैदान में दो 10 एचपी के पंप और तीन सुपर सकर मशीनें लगाई गई हैं। मौर्या होटल के पास एक अतिरिक्त सुपर सकर मशीन की व्यवस्था की गई है।

3. 153 स्ट्रीट और 6 हाईमास्ट लाइट: मैदान के बाहरी क्षेत्र में 153 स्ट्रीट लाइट व 6 हाईमास्ट लाइट हैं। अंदर में 15 हाईमास्ट लाइट लगी हैं। विद्युत प्रमंडल द्वारा सभी लाइटों की जांच कर उन्हें क्रियाशील रखना सुनिश्चित किया जा रहा है।

4. पेयजल के लिए 12 वाटर टैंकर: समारोह में आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त पेयजल ही व्यवस्था। जलापूर्ति प्रमंडल द्वारा 3,600 लीटर के 12 वाटर टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। निगम नीर की भी व्यवस्था की जाएगी।

सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे सीएम

गांधी मैदान में 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी झंडोत्तोलन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। 62 जगहों पर 105 मजिस्ट्रेट के साथ 1500 जवानों को तैनात किया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी होगी। प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ने गांधी मैदान में संयुक्त ब्रीफिंग की।

सुबह 7 बजे से सुरक्षा जांच के बाद गांधी मैदान में प्रवेश मिलेगा। गेट नंबर 12 और 13 से महिलाओं, गेट नंबर 2, 3 और 4 से विद्यार्थियों, गेट नंबर 6 और 7 से आमलोगों का प्रवेश होगा। वहीं, गेट नंबर 10 से विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों और गेट नंबर 9 से मीडिया प्रतिनिधियों का प्रवेश होगा।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.