न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: पटना में गंगा नदी के जलस्तर को लेकर राहत की खबर है. अधिकांश स्थानों पर गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है. दीघा डिवीजन के सभी 8 तटबंध फिलहाल सुरक्षित बताए गए हैं.
28 अगस्त सुबह 6 बजे की गेज रिपोर्ट के अनुसार दीघा घाट में गंगा का जलस्तर 50.47 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 50.45 मीटर के करीब है, हालांकि जलस्तर घट रहा है. गांधी घाट में 49.28 मीटर और मनेर में 52.12 मीटर जलस्तर दर्ज हुआ, जहां अब पानी खतरे के निशान से नीचे है. बक्सर में भी जलस्तर 58.81 मीटर दर्ज किया गया और इसमें गिरावट जारी है.
वहीं, सोन नदी का इंद्रपुरी में जलस्तर 102.60 मीटर दर्ज किया गया है और यहां भी जलस्तर गिर रहा है. पुनपुन नदी का जलस्तर किंजर में बढ़ रहा है, लेकिन अभी खतरे के निशान से नीचे है. फिलहाल जलस्तर में गिरावट और तटबंधों की सुरक्षा को देखते हुए पटना में बाढ़ की स्थिति में राहत के संकेत मिल रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: पटना: रक्षाबंधन पर खान सर को छात्राओं ने बांधी हजारों राखियां, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
