Voice of Eastern India

जमीन कब्जा करने वाला गैंग गिरफ्तार


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (अभिषेक राज, गया) गया के डेल्हा थाना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों के एक बड़े मंसूबे को फेल कर दिया है. पुलिस ने गयाजी-टिकारी रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर एक लग्जरी महिन्द्रा XUV700 कार को घेराबंदी कर रोका. कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार तीन शातिर बदमाशों को भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. पुलिस की इस मुस्तैदी से इलाके में होने वाली एक बड़ी घटना टल गई है.

शाम 5 बजे मिली थी गुप्त सूचना, गयाजी-टिकारी रोड पर बिछाया गया जाल

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:00 बजे डेल्हा थानाध्यक्ष को पुख्ता जानकारी मिली थी कि एक सफेद रंग की XUV700 कार में सवार कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से इलाके में रेकी कर रहे हैं.

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में स०अ०नि० राजीव कुमार दुबे और सशस्त्र बल की टीम ने बिना वक्त गंवाए गयाजी-टिकारी रोड पर मोर्चा संभाल लिया और सघन चेकिंग शुरू कर दी. इसी दौरान सामने से आ रही संदिग्ध XUV700 को पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेरकर रोक लिया.

सीट बेल्ट की जगह छुपा था हथियार, तलाशी में बरामद हुई लोडेड पिस्टल

जब पुलिस ने कार को रोककर उसमें सवार लोगों की सघन तलाशी ली, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए.

  • मो. चाँद बादशाह: इसके पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए.

  • मो. एजाज मलिक (चालक): इसके पास से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन मिला.

  • मो. फारूख: कार की पिछली सीट पर बैठे इस आरोपी के पास से एप्पल (iPhone) का कीमती मोबाइल फोन बरामद हुआ.

मोटा पैसा लेकर जमीन कब्जा कराने का धंधा, आरोपियों ने कबूला गुनाह

पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने जो खुलासा किया, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. आरोपियों ने कबूल किया कि वे कोई आम अपराधी नहीं, बल्कि एक संगठित गैंग चलाते हैं. वे हथियार के बल पर विवादित जमीनों पर जबरन कब्जा दिलाने का ठेका लेते हैं और इस काम के बदले भू-माफियाओं से मोटी रकम वसूलते हैं. आज भी वे किसी जमीन पर कब्जे या बड़ी वारदात की नीयत से ही निकले थे.

आपराधिक नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस, गाड़ी और मोबाइल जब्त

डेल्हा थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल हो रही लग्जरी XUV700 कार, लोडेड हथियार, कारतूस और सभी मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है. पुलिस अब इन तीनों के मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस सिंडिकेट के पीछे और कौन से सफेदपोश या भू-माफिया शामिल हैं. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए तीनों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.