Voice of Eastern India

पति को 12 चाकू मारे, पत्नी के मुंह पर पहले  टेप लगाया और फिर…


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
चंद्र प्रकाश / मुजफ्फरपुर :
मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौड़ी मोहल्ले में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कर्मी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की निर्मम हत्या कर दी। डबल मर्डर की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अपराधी सर्जिकल ग्लव्स पहनकर घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। अशोक कुंवर के शरीर पर चाकू से किए गए कई वार के निशान मिले हैं, जबकि उनकी पत्नी नीलम कुंवर का शव मकान की तीसरी मंजिल पर मिला। पुलिस के अनुसार उनकी गला दबाकर हत्या की गई है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब बेंगलुरु में रहने वाले दंपती के बेटे ने घर के सीसीटीवी कैमरे में गड़बड़ी देखी। उसने तत्काल पड़ोसी को फोन कर घर जाकर देखने को कहा। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो दोनों की हत्या की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मिठनपुरा थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के साथ-साथ हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले रिटायर्ड बैंक कर्मी अशोक कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। उनकी पीठ पर करीब एक दर्जन चाकू के निशान पाया गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और उनका शव घर के फर्स्ट फ्लोर पर मिला।

वहीं तीसरे फ्लोर पर पत्नी को मारा गया अशोक की हत्या के बाद अपराधी ने उनकी पत्नी को निशाना बनाया। पहले उनका मुंह पर टेप से बांधा गया और फिर गले में गमछा लपेटकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पड़ोसी ने जब घर के अंदर दोनों का शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रामबाग चौरी में दंपत्ति की हत्या की गई है। प्राथमिक जांच में चाकू मारकर हत्या प्रतीत हो रही है। एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुष्टि हो पाएगी। बहुत जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा। सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मौके से टेप मिला है। महिला के मुह पर टेप लगा दिया गया था। बुलेट इंजुरी की बात अभी सामने नही आई है। ग्लब्स एअर फोन मिला है।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.