Voice of Eastern India

बिहार में विवाहिता की निर्मम हत्या, बोरे में बंद मिला शव; तीन गिरफ्तार 



शेखपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां विवाहिता का शव बोरा में मिलने से सनसनी फैल गई है। 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रंजन कुमार/शेखपुरा:
शेखपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां विवाहिता का शव बोरा में मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना शेखपुरा जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र के तेउस की है।

यहां गांव के बगल से बहने वाली नोनीमा नदी के किनारे बोरा में बंद शव की सूचना मिलने के बाद स्थानीय जयरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच बोरा में बंद शव बरामद किया। पुलिस ने घरेलू विवाद में विवाहिता की हत्या की आशंका पर मृतिका के पति, देवर और ससुर को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि घरेलू विवाद के कारण पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की निर्मम हत्या कर शव को बोरे में बंद कर ठिकाने लगाने के लिए नदी किनारे फेंक दिया।

मृतक की पहचान तेउस गांव निवासी आरती कुमारी (25) एक रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल लाया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। 

इस संबंध में जय रामपुर थाना के चौकीदार ने कहा कि शव मिलने के बाद थानाध्यक्ष के निर्देश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया है। जबकि हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.