न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पूजा शर्मा / पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का मतदान सुबह से जारी है। पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी पत्नी के साथ वोट डाला। वोटिंग करने के बाद उन्होंने कहा कि जनता से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब बीस वर्षों से अपने परिवार के साथ पटना वुमेंस कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालते आ रहे हैं। इस बार उन्होंने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पिछले पंद्रह दिनों से वह लगातार बांकीपुर में चुनाव प्रचार में जुटे थे। अब वे यहां से सीधे संसद सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होंगे। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर की जनता जागरूक है, विकास कार्यों से संतुष्ट है और मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
वहीं, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने भी अपनी पत्नी के साथ वोट डाला।
