Voice of Eastern India

पीएमसीएच पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को अचानक पीएमसीएच के चेस्ट वार्ड में पहुंचे। वहां पहुंचते ही मरिज के परिजनों ने शिकायत करनी शुरू कर दी।

अधिकारियों और अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप

निशांत के अस्पताल पहुंचते ही अधिकारियों और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल के प्रिंसिपल गायब थे और कॉल करने पर उन्होंने फोन भी नहीं उठाया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रिंसिपल के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करूंगा।  

मरीज के परिजनों से बातचीत की 

इस दिन निशांत काफी देर तक पीएमसीएच में रुके और उन्होंने लोगों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने लोगों की शिकायत सुनी और कहा कि बहुत गड़बड़ियां मिली है..! इन गड़बड़ियों को ठीक करूंगा।  

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.