Voice of Eastern India

बिहार के बैरक में चली गोली, होमगार्ड जवान के सीने के पार हुई बुलेट



भोजपुर में बैरक में गोली चलने से एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
संजय श्रीवास्तव/आरा:
भोजपुर में बैरक में गोली चलने से एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। जिले के संदेश थाना कैंपस स्थित बैरक में रविवार की रात घटना हुई। थ्री नॉट थ्री राइफल से सीने के बाईं ओर गोली लगी, जो बॉडी को पार करते हुए दाएं कंधे से बाहर निकल गई। मृतक जवान की पहचान सहार के गुलजारपुर गांव वार्ड नंबर-12 निवासी प्रेम शंकर राय के पुत्र मोनल राय (25) के रूप में हुई है।

फायरिंग की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे जवान मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ जवान को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे आरा रेफर कर दिया। 

जानकारी मिली है कि आरा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। साथी जवान की राइफल से गोली चली है। हालांकि फायरिंग गलती से हुई या जानबूझकर चलाई गई। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। आरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.