Voice of Eastern India

बिहार कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विकास योजनाओं पर लग सकती है मुहर



बिहार में आज (सोमवार) कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक होगी।

न्यूज11भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार में आज (सोमवार) कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक होगी। शाम 4 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में मंत्रियों का जुटान शुरू होगा। 

इस बैठक को लेकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत देने के संभावित फैसलों पर नजर रहेगी। रोजी-रोजगार और सरकारी नियुक्तियों से जुड़े प्रस्तावों पर भी लोगों की उम्मीदें टिकी हैं। इस बैठक में आम लोगों को राहत देने वाली योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर भी मुहर लगेगी। 

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और विकास योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी मुहर लगने की संभावना जताई गई है। कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार के सभी बड़े आधिकारिक फैसले सामने आएंगे। 

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.