न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में आज से तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर की शुरुआत की जाएगी। इस विशेष शिविर को लेकर सभी जिलों में प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
अधिकारी भी रहेंगे मौजूद
मिली जानकारी के अनुसार आम जनता को सरकार की 17 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह पर मिलेगा, जिससे उन्हें काफी सहूलियत होगी। मुख्य रूप से आम लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने पर फोकस रहेगा। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर आवेदन, शिकायत और योजनाओं से जुड़ी जानकारी जानकारी लोगों को मुहैया कराई जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र वालों को होगा बड़ा फायदा
इस कैंप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा। यानी उन्हें सरकारी सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का अभियान भी तेज किया जाएगा। इससे मुख्यमंत्री के सुशासन और जनसेवा अभियान को बल मिलेगा। तीन दिवसीय इस शिविर से हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
