Voice of Eastern India

बिहार में डॉक्टरों की कमी दूर करने की पहल, PMCH में बढ़ी मेडिकल की 50 सीटें


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल संस्थान पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीटों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से मंजूरी दे दी गई है। अब एक शैक्षणिक सत्र में कुल 250 छात्रों का नामांकन किया जा सकेगा। इससे बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इन अतिरिक्त सीटों की मंजूरी से सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अभ्यर्थियों के प्रवेश के अवसर बढ़ेंगे। खासकर बिहार के उन छात्रों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा, जो सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का सपना देखते हैं।

बिहार को मिलेंगे अधिक डॉक्टर

बता दें कि आने वाले वर्षों में इससे राज्य में प्रशिक्षित डॉक्टरों की संख्या में वृद्धि होगी। यह सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं कराएगा। इन 50 सीटों के बढ़ने से पीएमसीएच अब बिहार के उन चुनिंदा मेडिकल कॉलेजों में शामिल हो गया है, जहां एक ही शैक्षणिक सत्र में 250 एमबीबीएस छात्रों का नामांकन होगा।

चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

पीएमसीएच में सीटों की बढ़ोतरी सिर्फ छात्रों के लिए हीं नहीं, बल्कि पूरे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सकारात्मक कदम है। अधिक संख्या में मेडिकल छात्र तैयार होने से राज्य को अधिक डॉक्टर मिलेंगे, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है। सरकार की तरफ से चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में यह फैसला बिहार के मेडिकल सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.