Voice of Eastern India

बिहार में हाइटेक बस सफर


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बसों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की तरफ से बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों को अब अपनी बस के लिए घंटों बस स्टैंड पर इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि ट्रेनों की तरह ही अब आपको सरकारी बसों की भी पूरी जानकारी एक क्लिक पर मोबाइल पर मिल जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, परिवहन निगम आगामी 15 अगस्त को ‘वेयर इज माय बस’ नामक एक बेहद खास मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से यात्री घर बैठे ही बस की लाइव लोकेशन, उसके आने का अनुमानित समय, रूट, किराया और स्टॉपेज की सटीक जानकारी देख सकेंगे। 

ऑनलाइन टिकट और किराए की जानकारी

मिली जानकरारी के अनुसार इस नए डिजिटल सिस्टम के शुरू होने से अब यात्रियों को पूछताछ काउंटर या बस डिपो के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऐप के माध्यम से लोग 24 घंटे कभी भी ऑनलाइन टिकट बुक और डिजिटल भुगतान भी कर सकेंगे। यह सुविधा खास करके बिहार से बाहर रहने वाले उन प्रवासियों के लिए वरदान साबित होगी, जो छठ, दीपावली, दुर्गापूजा और होली जैसे बड़े त्योहारों पर अपने घर लौटना चाहते हैं। जिन शहरों में भी बीएसआरटीसी की बसें चलती हैं, वहां से पटना या राज्य के अन्य किसी भी हिस्से के लिए यात्री आसानी से एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। 

ऐप संचालन के लिए जल्द जारी होगा टेंडर

पटना सहित पूरे राज्य में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए भी इस ऐप में कड़े नियम जोड़े गए हैं। इस कड़ी में परिवहन निगम जल्द ही सभी प्रमुख बस स्टॉप और पड़ावों को बेहतर बनाकर उन्हें मार्क करेगा, ताकि ड्राइवर सिर्फ निर्धारित स्टॉपेज पर ही बसें खड़ी करें। ऐप के सही संचालन के लिए विभाग की तरफ से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर एक बेस्ट एजेंसी का चयन किया जाएगा। इस ऐप में मैप पर बस की वर्तमान स्थिति देखना, बस स्टॉप तक पहुंचने का समय जानना और राज्यभर में चल रही सभी बसों का आधिकारिक किराया लिस्ट देखना भी शामिल रहेगा।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.