Voice of Eastern India

लोकतंत्र के महापर्व में Gen Z वोटर्स का जलवा, उत्साहित दिखे पहली बार वोट डालने वाले युवा 


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पूजा शर्मा / पटना :
बांकीपुर उपचुनाव में सुबह से ही विभिन्न केंद्रो पर मतदाता वोट देने के लिए जुटे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि Gen Z वोटर्स भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 

कोई अपने भविष्य को ध्यान में रखकर मतदान कर रहा है तो कोई विकास और रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दे रहा है। युवाओं का कहना है कि वोट सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। 

यही वजह है कि बड़ी संख्या में Gen Z वोटर्स मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.