Voice of Eastern India

अमित शाह पर बिफरीं रोहिणी आचार्य, कहा- देश के युवाओं-छात्रों का भविष्य…


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से गृहमंमत्री अमित शाह पर कटाक्ष किया है। रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि, देश के युवाओं – छात्रों का भविष्य बर्बाद करने पर तुले हैं अमित शाह। पहले देश के गृह – मंत्री अमित शाह के आदेश पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन चलवाया गया और अब उन पर झूठे आरोप लगा कर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। 

रोहिणी ने आगे लिखा कि यह लोकतंत्र और हमारे देश के युवाओं पर सीधा हमला है। मोदी सरकार, गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस की ऐसी तानाशाही कार्रवाई से ही साफ़ है। मोदी सरकार अपने ही देश के युवाओं से डर कर उनका भविष्य बर्बाद करने पर तुली हुई है l

जायज मांगों के साथ प्रदर्शन करने वाले छात्रों – युवाओं को न्याय देने की बजाय पहले उन्हें पैलेट गन के छर्रों व लाठियों से घायल करवाना। फिर उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाना एक लोकतांत्रिक सरकार का नहीं, सरकार की तानाशाही ढर्रे – रवैये का परिचायक है।

पीड़ित को ही अपराधी बनाने, साबित करने के मोदी सरकार के इस गंदे खेल से ही देश के युवाओं – छात्रों के प्रति मोदी सरकार की बदनीयती उजागर होती है। दिल्ली पुलिस सीधे तौर पर गृह मंत्रालय के अधीन आती है। इसके मद्देनजर युवाओं व् छात्रों पर पैलेट गन से हुई बर्बरता और दर्ज किए गए व किए जा रहे झूठे मुकदमों की सीधी नैतिक जिम्मेदारी भी गृह मंत्री पर ही तय होती है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.