Voice of Eastern India

आज दिल्ली दौड़ा पर रहेंगे सीएम सम्राट, नितिन गडकरी संग इन योजनाओं पर होगा मंथन


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली रवाना होंगे। इस दौरान वे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ जरूरी बैठक करेंगे। बैठक में बिहार की कई बड़ी सड़क और पुल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। सीएम सम्राट इन परियोजनाओं के लिए केंद्र से वित्तीय स्वीकृति और आवश्यक राशि उपलब्ध कराने का आवेदन करेगी। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच होने वाली बैठक का सबसे अहम एजेंडा करीब 15 हजार करोड़ रुपये की सड़क और पुल परियोजनाओं को गति प्रदान करना है। इन परियोजनाओं के माध्यम से बिहार के सड़क नेटवर्क को मजबूती प्रदान करना और आवागमन को अधिक सुगम बनाना है। 

4 नए रेलवे ओवरब्रिज का प्रस्ताव

मिली जानकारी के अनुसार बैठक में डुमराव, विक्रमगंज, सफिया सराय और जहानाबाद में नए रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण पर चर्चा होगी। इन परियोजनाओं के लिए केंद्र से मंजूरी और वित्तीय सहायता भी मांगी जाएगी। इन पुलों के निर्माण से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और लोगों की आवाजाही आसान होगी।

अरवल-बिहारशरीफ सड़क परियोजना पर जोर

मुख्यमंत्री अरवल-बिहारशरीफ पथ परियोजना को भी बैठक में प्रमुखता से उठाएंगे। यह सड़क परियोजना दक्षिण और मध्य बिहार के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करेगी, जिससे व्यापार, परिवहन और क्षेत्रीय विकास की गति तेज होगी। इस बैठक में बेतिया, समस्तीपुर और औरंगाबाद बाइपास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा होगी। इन बाइपास के निर्माण से शहरों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लंबी दूरी के वाहनों की आवाजाही अधिक आसान हो जाएगी। 

राजनीतिक रूप से अहम यह दौड़ा 

सीएम सम्राट चौधरी का यह दिल्ली दौरा केवल विकास परियोजनाओं तक सीमित नहीं माना जा रहा है। आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क और आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा और उन्हें केंद्र की मंजूरी दिलाना भी बताया जा रहा है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.