न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज आपातकाल की बरसी मनाएगी। इस कार्यक्रम का आयोजन 25 जून 1975 को कांग्रेस की ओर से देश में लगाए आपातकाल के खिलाफ किया जाएगा। कार्यक्रम को पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संबोधित करेंगे। इससे पहले नड्डा पटना एयरपोर्ट से सीधे एक अणे मार्ग स्थित लोक सेवक आवास में सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात करेंगे।
पांच प्रमंडलों में सम्मान समारोह
संविधान हत्या दिवस के मौके पर पांच प्रमंडलों में सम्मान समारोह आयोजित होंगे। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जेपी नड्डा की उपस्थिति में लगभग 450 जेपी सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
इन जिलों में होगा कार्यक्रम
साथ ही दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। पार्टी नई पीढ़ी को आपातकाल के काले अध्याय से अवगत कराने के लिए प्रदेशभर में जागरूकता अभियान, प्रदर्शनी एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
