Voice of Eastern India

बिजली संकट दूर करने की पहल


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : पटना शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में पेसू (पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई अंडरटेकिंग) ने महत्वपूर्ण पहल की है। अब किसी क्षेत्र में वितरण ट्रांसफार्मर के जलने या खराब होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति महज 1 से 2 घंटे के अंदर बहाल हो जाएगी।  

लगेगा ट्राली माउंटेड वितरण ट्रांसफार्मर 

इसके लिए पेसू को 315 केवीए क्षमता का अत्याधुनिक ट्राली माउंटेड वितरण ट्रांसफार्मर उपलब्ध किया गया है। यह व्यवस्था हाई वोल्टेज लोड ब्रेक स्विच पैनल, एचआरसी फ्यूज और 630 एम्पियर क्षमता के एमसीसीबी से सजा है। जिससे, आपातकालीन परिस्थितियों में इसे तेजी से स्थापित कर विद्युत आपूर्ति शुरू करना संभव हो सके। 

ट्रांसफार्मर खराब होने पर मिलेगी सुविधा

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में पहले नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था और स्थापना में काफी समय लग जाता था। इससे उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना करना पड़ता था। ट्रॉली माउंटेड डीटीआर की मदद से अब इस प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाया जा सकेगा। शुरुआत में इस ट्राली माउंटेड ट्रांसफार्मर को न्यू कैपिटल विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के लिए उपलब्ध कराया गया है। विभाग ने जल्द ही पेसू के सभी 12 अन्य विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों में भी ऐसी व्यवस्था उपलब्ध कराने की तैयारी की है।

उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत 

बता दें कि इस पहल से आपातकालीन स्थितियों में बिजली बहाली का समय कम होगा, उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और पटना शहर में बाधारहित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। ट्रॉली माउंटेड डीटीआर को बिजली वितरण प्रणाली को अधिक मजबूत और उपभोक्ता-अनुकूल बनाने की दिशा में ठोस कदम माना जा रहा है। 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.