न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि डेहरी EO विमल कुमार की हत्या की गई, परसो उनके परिजनों से हमारी मुलाकात हुई थी। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरे सरकारी अधिकारी की हत्या हुई है। बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उनके दो छोटे बच्चे और पत्नी है, लेकिन जिस प्रकार से हत्या की गई है। NDA लोजपा के विधायक सोनू सिंह इसके मुख्य साजिशकर्ता है। कई लोग इस मामले में दोषी है।
उन्होंने कहा कि ड्राइवर ने कई बार अपना बयान बदला है। जिस रॉड से मारा गया वो अब तक नहीं मिला है। अब सवाल यह है कि मुख्यमंत्री के ड्राइवर को छुट्टी नहीं मिल रही है। उनके पास काम ज्यादा हो…तो वो मुख्यमंत्री की हत्या कर देगा। यह कोई लॉजिक नहीं है। ऐसे तो मेरी भी हत्या ही सकती है। जहां परिवार के लोग विधायक सोनू सिंह पर सवाल उठा रहे है। उनसे 50 लाख रुपये की डिमांड करते थे। पुलिस इस एंगल से जांच क्यों नहीं कर रही है। IG विकास वैभव का संबंध सोनू सिंह के साथ अच्छा है। उन्होंने एक मंच बना रखा है। कई कार्यक्रम में उनके साथ सोनू सिंह रहते थे, आते थे। IG विकास वैभव डिप्टी सीएम के रिश्तेदार भी है।
तेजस्वी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के पास ज्ञान भवन में जाकर ड्रामा देखने का समय है लेकिन पीड़ित परिवार से मिलने का समय नहीं है। सीएम पता नहीं किसको पाताल से निकलने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री इस विधायक का एनकाउंटर कराएंगे। मुख्यमंत्री ने आज तक भरत तिवारी के मामले पर कुछ नहीं बोला है। इस मामले में कई लोगों को बचाया गया है। बंटी यादव के आरोपियों को बचाया गया है। अब Eo साहब के मामले में आरोपियों को बचाया जा रहा है। रंगदारी और वसुली करने वाले विधायक को बचाने का काम किया जा रहा है।
बांकीपुर उपचुनाव में हार पर बोले तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने जो भी जनादेश दिया उसको हम एक्सेप्ट करते हैं लेकिन बीजेपी के प्रति जनता का कितना गुस्सा है वो देखिए। हमने तो कमसे कम MLC का चुनाव जीता है। MLC चुनाव बीजेपी हारी है और विधायक का चुनाव भी बीजेपी हारी है। पहले बीजेपी के मुख्यमंत्री जिसमें बीजेपी दो बड़े चुनाव हारी। सम्राट चौधरी पूरी तरह से फेल हैं।
