Voice of Eastern India

कल बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ जिलों में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 18 जिलों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।

कई जिलों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस का प्रभाव रहेगा। 16 अगस्त को भभुआ, बक्सर, गया, रोहतास एवं सिवान जिले में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

बीते 24 घंटे के दौरान पटना सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में इस सीजन की सर्वाधिक वर्षा 50.4 मिमी दर्ज की गई, सिवान के रघुनाथपुर में प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा 158.2 मिमी दर्ज की गई। मुंगेर एवं वैशाली में 48 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ फिरोजपुर, मुजफ्फरनगर, फतेहगढ़, झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

बीते 24 घंटे के दौरान पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में झमाझम वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना सहित अन्य भागों में बादलों की लुकाछिपी बने होने के साथ बूंदाबांदी से मौसम सामान्य बना रहा। बीते 24 घंटे के दौरान सिवान के सिसवन में 124.6 मिमी, सारण के एकमा में 92.4 मिमी, पूर्वी चंपारण में 62.6 मिमी, औरंगाबाद में 60.4 मिमी, पटना के दुल्हिन बाजार में 45.4 मिमी, भगवानपुर में 44.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.