Voice of Eastern India

गोपालगंज में प्रशासन का बड़ा एक्शन! 1 करोड़ की शराब पर चला बुलडोजर



गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब जब्त शराब को नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा/गोपालगंज:
गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब जब्त शराब को नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई। जिले के कुल 87 कांडों में जब्त 8824.925 लीटर देसी और विदेशी शराब का प्रशासन ने विनष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट और हथुआ के सबेया एयरफील्ड में की गई। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, थाना के 24 मामलों में जब्त 4537.050 लीटर शराब और उत्पाद थाना के 63 मामलों में जब्त 4287.875 लीटर देसी एवं विदेशी शराब को नष्ट किया गया। इस तरह कुल 87 कांडों में जब्त 8824.925 लीटर शराब का विनष्टीकरण कराया गया।

उत्पाद अधीक्षक एम. रितेश कुमार झा ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस विभाग लगातार शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इसी अभियान के तहत समाहर्ता माधव कुमार के आदेश पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब्त शराब का विनष्टीकरण कराया गया। उन्होंने बताया कि नष्ट की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

प्रशासन का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ जिले में लगातार अभियान जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.