Voice of Eastern India

तुम्हारा चाल-चरित्र ठीक नहीं… कहकर पिता ने बेटी का गला दबाया, फिर नदी में फेंका शव


न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

नवादा – नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में 30 अप्रैल को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी शादीशुदा बेटी नंदिनी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटी के कथित चाल-चरित्र को लेकर लंबे समय से परिवार में विवाद चल रहा था, जिसने इस खौफनाक वारदात का रूप ले लिया।

हाईलाइट्स – 

  • नवादा के धरहरा गांव में पिता ने बेटी की हत्या कर दी
  • चरित्र विवाद को लेकर गला दबाकर हत्या का आरोप
  • शव को बोरे में बंद कर कौड़िहारी नदी में फेंका गया
  • पुलिस ने आरोपी पिता, मां और भाई को गिरफ्तार किया
  • शव बरामद, पोस्टमॉर्टम में गला घोंटने के निशान मिला

शव को बोरे में बंद कर नदी में फेंका

हत्या के बाद आरोपी पिता ने साक्ष्य छिपाने की कोशिश की। उसने शव को बोरे में बंद कर कौड़िहारी नदी में फेंक दिया, ताकि किसी को घटना की भनक न लग सके। लेकिन पुलिस जांच में जल्द ही पूरा मामला उजागर हो गया और शव को नदी से बरामद कर लिया गया।

पुलिस जांच में कबूलनामा, परिवार के सदस्य गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी पिता ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता, मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जहां शुरुआती जांच में गला घोंटने के स्पष्ट निशान मिले हैं।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य नष्ट करना) समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यदि किसी अन्य की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें – गोपालगंज वायरल वीडियो केस: अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.