Voice of Eastern India

पूर्णिया में हिमंता बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला- बोले- देश में वोट चोरी नहीं, विपक्ष…



पूर्णिया में आज भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली गई।

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
राजीव कुमार/पूर्णिया:
पूर्णिया में आज भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने किया।

मंच से हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी नहीं हो रही, बल्कि विपक्ष की ओर से भ्रम फैलाया जा रहा है।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने राम मंदिर, बिहार-सीमांचल और असम के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि अब देश में विकास की राजनीति हो रही है। उन्होंने एनसीईआरटी की किताबों से बाबर और औरंगजेब के पाठ हटाने के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी।

इस मौके पर बिहार बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
यह पदयात्रा पूर्णियाँ के रजनी चौक से शुरू हो कर आर एन साह चौक पर समाप्त हुई। इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में समर्थक और बीजेपी नेता शामिल हुए।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.