Voice of Eastern India

बिहार में विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी आज करेंगे समीक्षा बैठक



बिहार में विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी आज करेंगे समीक्षा बैठक

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बिहार गति की समीक्षा बैठक करेंगे। जानकारी मिली है कि सुबह 11 बजे संकल्प, लोक सेवक आवास में यह अहम बैठक होगी।

इस जरूरी बैठक में 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।  इसके अलावा राज्य में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा होगी। 

साथ ही केंद्र प्रायोजित योजनाओं की भी समीक्षा की जाएगी। राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली जाएगी और विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर मंथन होगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से योजनाओं को समय पर पूरा करने को लेकर चर्चा हो सकती है। यानी बिहार में विकास योजनाओं को गति देने पर मुख्य फोकस रहेगा।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.