Voice of Eastern India

बिहार से इस शहर जाने वाले यात्रियों को रेलवे का तोहफा, बढ़ाई गई दो क्लोन स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि


न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पूर्व मध्य रेलवे ने बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चल रही क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इससे बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीट उपलब्ध हो सकेगी और यात्रा में सुविधा मिलेगी।

बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल

गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अब एक जून से 15 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी। वहीं वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल दो जून से 16 जुलाई तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी।

दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल

ठीक इसी तरह मिथिला क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल का परिचालन भी एक जून से 15 जुलाई तक रोजाना जारी रहेगा, जबकि गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल दो जून से 16 जुलाई तक रोजाना चलाई जाएगी।

यात्रियों को होगी सुविधा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार गर्मी की छुट्टियों और विवाह सीजन के कारण दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में सहूलियत होगी तथा नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।
 

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.