Voice of Eastern India

मधेपुरा में खूनी वारदात, बच्चे की गला रेतकर हत्या, आक्रोशितों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला



मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत ईटहरी गांव में शनिवार सुबह करीब 11 बजे अनिल यादव (45) ने एक 12 वर्षीय बालक का गला रेत दिया।

न्यूज11 भारत/पटना डेस्क: मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत ईटहरी गांव में शनिवार सुबह करीब 11 बजे अनिल यादव (45) ने एक 12 वर्षीय बालक का गला रेत दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ढूंढ़कर आरोपित अनिल यादव को भी पीट-पीट कर मार डाला। 

ईटहरी गांव के वार्ड दो निवासी सुनील ठाकुर के पुत्र सुमित कुमार (12)  की हत्या की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित अनिल यादव को ढूंढकर मार डाला। ग्रामीणों के अनुसार बराही पंचायत के वार्ड संख्या आठ के स्व. राजकिशोर यादव का पुत्र मानसिक रूप से बीमार था।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कानून को अपने हाथ में लेने वाले व्यक्तियों की पहचान कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Source link



Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.