IRCTC मामले में आज दिल्ली की अदालत में अहम सुनवाई होनी है।
न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना: IRCTC मामले में आज दिल्ली की अदालत में अहम सुनवाई होनी है। लालू यादव परिवार से जुड़े IRCTC होटल केस में निर्धारित इस सुनवाई के लिए लालू यादव और राबड़ी देवी शुक्रवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में आरोप तय करने को लेकर शनिवार को अदालत में सुनवाई चल रही है। जज के ट्रांसफर के बाद मामले की सुनवाई नए सिरे से हो रही है।
मामले में आरोप तय करने के लिए आज बहस होनी है। अदालत ने आरोप तय करने को लेकर आगे की सुनवाई के लिए तारीखें तय की हैं। इस मामले में 14 और 15 अक्टूबर को भी विस्तृत बहस होनी है।
बता दें कि यह मामला IRCTC होटल टेंडर से जुड़े कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपी हैं।
