न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पूजा शर्मा / पटना : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आरजेडी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 20 से 25 वर्ष के युवाओं को यह बताना जरूरी है कि दो दशक पहले बिहार में किस तरह का माहौल था और उस समय कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी। निशांत कुमार ने कहा कि नई पीढ़ी को उस दौर की वास्तविक तस्वीर से अवगत कराना आवश्यक है।
उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों में बिहार ने विकास की नई दिशा हासिल की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भी विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। निशांत कुमार ने कहा कि युवाओं तक यह संदेश पहुंचाना जरूरी है कि बीते दो दशकों में बिहार में कितना बदलाव और विकास हुआ है।
